कपकोट में बड़ा हादसा टला: सरयू नदी में कूदे युवक की ग्राम प्रधान ने बचाई जान, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कपकोट, 28 जुलाई।बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मोतिहारी (बिहार) निवासी 34 वर्षीय कन्हैया पटेल, जो वर्तमान में हाइडिल क्षेत्र, थाना कपकोट में रह रहे हैं, ने कथित तौर पर अपने ठेकेदार से पैसों के लेन-देन और डांट-फटकार के बाद शराब के नशे में ग्राम […]

Continue Reading

जातौली की मार्मिक तस्वीर: इलाज के लिए 10 KM डोली में ले जानी पड़ी बीमार महिला, व्यवस्था पर उठे सवाल

कपकोट (बागेश्वर) उत्तराखंड डिजिटल विकास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच कपकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण एक गंभीर रूप से बीमार 50 वर्षीय दुर्गा देवी […]

Continue Reading

प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन का विस्तार, बागेश्वर सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां घोषित

देहरादून।प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को देहरादून के बनजारावाला स्थित अमोल रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार को गति देते हुए विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों एवं […]

Continue Reading

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बाद सियासत में हलचल तेज

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सामने आया है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष इसे छात्रों की जीत बता रहा है। पिछले […]

Continue Reading

कपकोट में सरयू नदी हादसे का दुखद अंत, पांचवे दिन मिला 8 वर्षीय राकेश का शव

कपकोट में सावन के पहले सोमवार को सरयू नदी में बह गए 8 वर्षीय राकेश का शव बरामद हो गया। शव मिलने से परिजनों का इंतजार दर्दनाक अंत में बदल गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कपकोट शिवालय के पास राकेश का पैर फिसलने से वह […]

Continue Reading

बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बागेश्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की सोलर प्लांटों से संबंधित चार जेआईआर (JIR) फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। […]

Continue Reading

बागेश्वर के गोगिनापानी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, ग्रामीण की संदिग्ध मौत

बागेश्वर। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोगिनापानी गांव में बुधवार शाम एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गोगिनापानी निवासी गोपाल राम के रूप में […]

Continue Reading

उत्तराखंड: मौसम साफ होते ही चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा फिर शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रदेश में मौसम में सुधार होने के बाद प्रशासन ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर एहतियातन लगाई गई अस्थायी रोक हटा दी है। यात्रा दोबारा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की ओर रवाना हुए। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने […]

Continue Reading

शामा में REAP योजना के तहत दुग्ध डेरी का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

कपकोट। उत्तराखंड सरकार के सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के तहत शामा क्षेत्र में शिखर स्वायत्त सहकारिता समिति के सहयोग से स्थापित दुग्ध डेरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने फीता काटकर डेरी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक सुरेश गढ़िया ने समिति की वार्षिक […]

Continue Reading

बारिश के बीच मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचा परिवार; मुआवजे की मांग

बागेश्वर। जनपद के कपकोट विकासखंड अंतर्गत फरसाली पल्ली गांव में बीती रात तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान एक बड़ा पेड़ नारायण सिंह मर्तोलिया के मकान पर गिर गया। हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की […]

Continue Reading