कपकोट : स्व. चंद्र सिंह शाही इस दौरान जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गड़िया ने स्व. चंद्र सिंह शाही के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अद्वितीय साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति ने बागेश्वर की धरती को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चंद्र सिंह शाही का जीवन आज भी राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सामाजिक समर्पण की प्रेरणा देता है।वक्ताओं ने स्व. चंद्र सिंह शाही के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े:भाजपा के कपकोट व शिखर मंडल की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और बूथ सशक्तीकरण पर मंथन
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति उत्तराखंड सरकार की सदस्य चंपा देवी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, ग्राम प्रधान गोलना कमल शाही, विनोद शाही, प्रो. बी.सी. तिवारी, संचालक कपिल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुल शाही सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
