कपकोट में ₹6.34 करोड़ की लागत से बनेगा रैथल मोटर मार्ग

उत्तराखण्ड

कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक और सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत ₹6 करोड़ 34 लाख की लागत से बागेश्वर-कपकोट से रैथल तक 4.95 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के स्टेज-1 और स्टेज-2 के कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को अपनी उपज और अन्य जरूरी सामान लाने-ले जाने में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़े:हरिद्वार में तीन दिवसीय भगवान चित्रगुप्त कथा और गंगा आरती का होगा भव्य आयोजन, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, बसंती देव, विधानसभा प्रभारी बसंत जोशी, समाज कल्याण अनुसमिति समिति सदस्य चम्पा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, हरीश मेहरा, मनोज शाही, मुकुल शाही, भावना गढ़िया, पुष्कर सिंह, नरेंद्र सिंह शाही, आनंद दानू, चन्द्र सिंह कपकोटी, प्रकाश देव और कुंदन गढ़िया सहित पीएमजीएसवाई के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *