कपकोट क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्वर्गीय चन्द्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय, कपकोट में स्नातकोत्तर (एमए) स्तर पर नए विषयों के संचालन की दिशा में शासन स्तर पर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों के बाद इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं शिक्षा शास्त्र विषयों को स्नातकोत्तर स्तर पर शुरू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।
यह भी पढ़े:कपकोट में भाजपा शक्ति केंद्र बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुल सिंह शाही ने विधायक सुरेश गढ़िया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल कपकोट के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सकारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।
