कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 घायल

उत्तराखण्ड

तहसील कपकोट क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 12:50 बजे माजखेत–चूचेर मोटर मार्ग पर ग्राम सभा लाठी के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जो गोगिना से चूचेर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक वाहन के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *