कपकोट।क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पहली ही बड़ी आपदा में भारी नुकसान पहुंचाया है। कपकोट विकासखंड के पोथिंग स्थित इंटर कॉलेज का भवन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। भवन को हुए नुकसान के चलते विद्यालय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़े: कपकोट : परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
