तीसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

उत्तराखण्ड

कपकोट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत कपकोट कार्यालय परिसर में धरना आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन का संचालन शाखा महासचिव सचिन कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़े:राहुल गांधी के जन्मदिवस पर NSUI कपकोट ने बांटी ‘मोहब्बत की शरबत

धरने में कमल कुमार, बबीता, विमला, संजीव, मंदीप, राहुल, सुरेश, केदारी, अर्जुन, लक्की, अविता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *