सरयू घाटी के मल्लादानपुर क्षेत्र में आयोजित मां भवानी क्रिकेट क्लब सूफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को खेला गया। फाइनल मैच में चंदू वॉरियर्स (चंदू जनरल स्टोर भराड़ी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला चंदू जनरल स्टोर भराड़ी और मां भवानी क्रिकेट क्लब सूफी के बीच खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
यह भी पढ़े:रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग
कार्यक्रम का आयोजन मां भवानी क्रिकेट क्लब सूफी के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष यशपाल सिंह टाकुली सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
