बैजनाथ पुलिस का थाना दिवस आयोजित, ग्रामीणों को कानून, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

उत्तराखण्ड

जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा चौकी डंगोली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस में शामिल हुए गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।

थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी तथा चौकी प्रभारी डंगोली उप निरीक्षक महेश चंद ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया—

नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नशामुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव और युवाओं को इससे बचाने के उपाय बताए गए।

साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क किया गया। अंजान लिंक या कॉल से दूर रहने, बैंक डिटेल, ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा आमजन को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और 108 के बारे में भी अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े:बैजनाथ पुलिस का थाना दिवस आयोजित, ग्रामीणों को कानून, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

पुलिस ने इस पहल को ग्रामीणों के साथ संवाद और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *