उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े:चंपावत कथित दुष्कर्म मामले में नया मोड़, SIT जांच में कई अहम तथ्य आए सामने
इसके साथ ही आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 17 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
