यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान गुरुवार को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय बलबीर सिंह यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे।
यात्रा मार्ग में राम मंदिर से आगे नौ कैंची क्षेत्र के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद यात्रियों और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा हैं
यह भी पढ़े:खटीमा के जंगल में महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीण महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गौरतलब है कि इस घटना के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। प्रशासन लगातार यात्रियों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और यात्रा से पहले चिकित्सकीय जांच कराने की अपील कर रहा है।
