कपकोट में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारी | विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

उत्तराखण्ड

कपकोट तहसील सभागार में आज जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन एवं विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून के मद्देनज़र आपदा से निपटने की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों, तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई, जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और विकास कार्यों की गति को निरंतर बनाए रखना है।

यह भी पढ़े:बनेगांव आपदा मामले में शासन-प्रशासन पर कांग्रेस का हमला, लापरवाही के लगाए आरोप

बैठक में एडीएम नबियाल, एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार नितीशा, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के डायरेक्टर दयाल ऐठानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *