कपकोट : रामघाट में चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत के संकल्प को किया मजबूत

उत्तराखण्ड

कपकोट। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिखर मंडल कपकोट के तत्वावधान में रामघाट में स्वच्छता एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ना रहा।

अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रामघाट क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहरा, अधिशासी अधिकारी बलवंत रावत, सभासद गजेंद्र कपकोटी, सभासद प्रमोद पांडेय, जिला किसान मोर्चा महामंत्री भुवन गड़िया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत में उमड़ी भीड़, कपकोट में भव्य समारोह आयोजित

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *