पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत में उमड़ी भीड़, कपकोट में भव्य समारोह आयोजित

उत्तराखण्ड

पद्म भूषण सम्मान के बाद पहली बार कपकोट पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, हुआ भव्य स्वागत

कपकोट। पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के प्रथम कपकोट आगमन पर विवेकानंद विद्या मंदिर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के संघर्षपूर्ण जीवन, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका तथा जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समाज और राष्ट्र सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है।

अपने संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी ने कपकोट क्षेत्र के विकास, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

वहीं कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के विकास और जनहित के लिए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोश्यारी का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, किसान आयोग सदस्य कुन्दन रेखोला, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य चम्पा देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश ऐठानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का योगदान

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने भगत सिंह कोश्यारी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *