कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से उद्यमस्थल स्कूल को मिली इंटरमीडिएट स्तर की सौगात

उत्तराखण्ड

उद्यमस्थल स्कूल का इंटरमीडिएट स्तर तक हुआ उच्चीकरण, विद्यार्थियों को मिलेगा आगे की पढ़ाई का अवसर

कपकोट। कपकोट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उद्यमस्थल का इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण किया गया है। विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर के पदों की स्वीकृति भी की गई है।

विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब कक्षा 10 के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बताया गया है कि विद्यालय के उच्चीकरण की प्रक्रिया में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया की ओर से प्रयास किए गए। इस निर्णय के लिए क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया गया है।

यह भी पढ़े:कपकोट : सोराग में तेज बहाव में बहे 9 गौवंश, एक की मौत

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्यालय के इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण से स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

1 thought on “कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से उद्यमस्थल स्कूल को मिली इंटरमीडिएट स्तर की सौगात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *