दुर्गम रीमा से उभरी सफलता की मिसाल: साक्षी मेहता ने 93% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह

उत्तराखण्ड

दुर्गम रीमा से उभरी सफलता की मिसाल: साक्षी मेहता ने 93% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह

कहते हैं कि सपने देखने का हक हर किसी को है, और अगर मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता। इस बात को सच कर दिखाया है रीमा क्षेत्र स्थित शिखर वैली मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा साक्षी मेहता ने।

साक्षी मेहता ने हाईस्कूल परीक्षा में 93% अंक हासिल कर वरीयता सूची में 23वां स्थान और जिला मेरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और विद्यालय परिवार को दिया।

खास बात यह है कि यह विद्यालय का पहला हाईस्कूल बैच था, और पहले ही बैच में इस तरह का शानदार प्रदर्शन विद्यालय की गुणवत्ता और मेहनत को दर्शाता है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दुर्गम क्षेत्रों के बच्चे भी सही मार्गदर्शन और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक मनोज शाह,प्रधानाचार्य प्रदीप रावत और उप-प्रधानाचार्य पवन सिंह भौर्याल ने खुशी जताते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े:हेमकुंड साहिब यात्रा 2026। 20 मई को पहला जत्था रवाना, CM धामी को खास न्योता | बड़ी अपडेट

वॉयस ऑफ घाटी की ओर से भी साक्षी मेहता को इस शानदार सफलता पर ढेरों बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *