कपकोट।विधानसभा क्षेत्र कपकोट के वाछम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। विद्यालय के उच्चीकरण के बाद स्थानीय माताओं-बहनों, युवाओं और क्षेत्र के लोगों ने विधायक सुरेश गड़िया से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण क्षेत्र के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब वाछम और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण केवल एक शैक्षणिक संस्थान के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के नौनिहालों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने गांव और आसपास ही बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वाछम दिनेश दानू, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला, मंडल महामंत्री महेश दानू, पूजा देवी, आन सिंह दानू, हरीश दानू, लोकपाल दानू, कैलाश दानू, नंदी देवी, हंसी देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाएगा।
यह भी पढ़े:कपकोट में 13 हाईटेक शौचालयों के निर्माण को ₹2.31 करोड़ की मंजूरी, इन स्थानों पर बनेंगे शौचालय
विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि कपकोट में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

1 thought on “वाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक सुरेश गड़िया का आभार”