कपकोट : सोराग में तेज बहाव में बहे 9 गौवंश, एक की मौत

उत्तराखण्ड

कपकोट। तहसील कपकोट के दूरस्थ ग्रामसभा सोराग के मूनी तोक में सोमवार को भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। जंगल की ओर जा रहे गजेन्द्र सिंह पुत्र दान सिंह के 9 गौवंश सोराग गाड़ के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गौवंश को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने दिनभर कड़ी मशक्कत कर 4 गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें एक गौवंश घायल अवस्था में बताया जा रहा है।

वहीं, एक गौवंश का शव नदी से बरामद किया गया है, जबकि 3 गौवंश अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा लापता गौवंश की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़े:वाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक सुरेश गड़िया का आभार

घटना के बाद ग्राम प्रधान बलवंत सिंह दानू सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के नुकसान को देखते हुए प्रशासन से जल्द उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में नदी-गाड़ का जलस्तर बढ़ने से हादसा हुआ।

फिलहाल ग्रामीण लापता गौवंश की तलाश में जुटे हुए हैं।

1 thought on “कपकोट : सोराग में तेज बहाव में बहे 9 गौवंश, एक की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *