कपकोट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला

उत्तराखण्ड

कपकोट।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई, लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट के अध्यक्ष दीपक गढ़िया और नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़कों से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढ़े:कपकोट में 105 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य बलबंत राम, सभासद दीपक ऐठानी, ग्राम प्रधान रोहित देवली, कुंदन दानू, प्रवीन ऐठानी, दरवान कोरंगा, भूपेश गढ़िया, कुंदन बड़ती, दीवान सिंह गढ़िया, सुरेश राम, भरत कोरंगा, सुंदर कोरंगा, धाम सिंह गढ़िया, दरवान कुंवर, राम गिरी गोस्वामी, देव सिंह बड़ती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *