उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को मौसम का असर साफ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद अब लोगों को राहत मिल सकती है। खासतौर पर पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर 4400 मीटर से ऊपर, बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं।

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े: https://voiceofghati.com/?p=27120

वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन अचानक बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *