कपकोट में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड

कपकोट। थाना कपकोट क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्मी निवासी देवेंद्र सिंह दानू ने सोमवार देर रात थाना कपकोट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालीडूंगरा निवासी खीला कठायत ने उनके, उनकी पत्नी और उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर थाना कपकोट पुलिस ने आरोपी खीला कठायत के विरुद्ध एफआईआर संख्या 40/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़े:कपकोट में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर आयोजित, 18 लाभार्थियों को मिले मुआवजे के चेक

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *