कपकोट में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, महंगाई के खिलाफ होगा पुतला दहन

उत्तराखण्ड

कपकोट में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट और नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कपकोट बाजार में केंद्र सरकार का सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध जताएंगे।

यह भी पढ़े:दूणी–सुकुण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन, ₹75.56 लाख की लागत से होगा निर्माण

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में सफाई व्यवस्था में सुधार और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *