शिखर धाम मूलनारायण मंदिर में भागवत कथा एवं गणेश पुराण का आयोजन जारी, 2500 श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

उत्तराखण्ड

कपकोट क्षेत्र के शिखर धाम स्थित प्रसिद्ध मूलनारायण मंदिर में श्री बलवंत सिंह भौर्याल (संरक्षक, भागवत कमेटी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) के मार्गदर्शन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं गणेश पुराण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में जारी है।

कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 2000 से 2500 श्रद्धालुओं का आवागमन दर्ज किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

यह भी पढ़े:तीसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *