Uttarakhand Weather Update:आज बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

पूर्वानुमान के अनुसार Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े:उत्तरकाशी की बेटी महक चौहान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में मिली जगह

मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ रुख बना रह सकता है। यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *