कपकोट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर रीठाबगढ़ बैंड के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह दानू (60 वर्ष), निवासी ग्राम पुड़कुनी, अपनी मोटरसाइकिल से कपकोट से नौकुड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक आर्टिका कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। कार को गणेश चंद्र सिंह, निवासी कर्मी, चला रहे थे।
हादसे में बाइक सवार धर्म सिंह दानू के दाहिने पैर और घुटने में चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
यह भी पढ़े:बड़ी खबर: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टली बड़ी त्रासदी, चलती टैक्सी में लगी आग—7 लोग सुरक्षित बाहर निकले
डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है
