कपकोट शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल एवं शिखर मंडल की मासिक बैठक आयोजित की। जिसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा हुई।बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, शिखर मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, कपकोट मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, दयाल ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, सुरेश कांडपाल, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना कपकोटी समेत मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े:नगर पंचायत कपकोट में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ संभाली जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
