देहरादून में फर्जी पहचान का खुलासा: तिलक लगाकर “सत्यसाधू” बना विदेशी नागरिक गिरफ्ता
देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति धार्मिक पहचान अपनाकर लंबे समय से भारत में रह रहा था। पुलिस की सतर्कता से उसकी असलियत उजागर हो गई।

पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस और खुफिया टीम ने संयुक्त चेकिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। यह कार्रवाई रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास की गई।
पूछताछ में सामने आया कि व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर “सत्यसाधू” नाम से रह रहा था, जबकि उसकी असली पहचान बांग्लादेश के फरीदपुर निवासी सनीउर रहमान (39 वर्ष) के रूप में हुई।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2016 से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। उसने दिल्ली के पते का इस्तेमाल कर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया था।
पुलिस ने उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें एक्सपायर पासपोर्ट, आधार कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और पेन ड्राइव शामिल हैं।
यह भी पढ़े: कपकोट पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
