कपकोट थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ वाहन को रिकवर किया, बल्कि आरोपी की पहचान कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी भी कर ली है।

क्या है पूरा मामला?
वादी दीपक सिंह मेहता, निवासी बस कुना (थाना कपकोट) ने 22 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना कपकोट में FIR नंबर 24/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
चेकिंग के दौरान मिली सफलता
जांच के दौरान उपनिरीक्षक संजय धौनी और हेड कांस्टेबल विनोद हर्बोला की टीम ने प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 29 अप्रैल 2026 को चोरी की मोटरसाइकिल (UK02A-7468) के साथ आरोपी निवासी हड़बाड़ (जनपद बागेश्वर), को गिरफ्तार किया गया।
मोटरसाइकिल में किया गया था बदलाव
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर (UK02B-2670) लगा दिया था। इसके अलावा वाहन के इंडिकेटर, हॉर्न और हेडलाइट वाइजर में भी बदलाव किया गया था तथा टंकी पर काला लेमिनेशन कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।
इसी आधार पर मामले में धारा 318(4) और 336(3) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में आरोपी का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल की जरूरत थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह नई बाइक नहीं खरीद सका। एक दिन ग्राम बैड़ा मझेड़ा में सड़क किनारे खड़ी बाइक में चाबी लगी देख उसने मौका पाकर वाहन चोरी कर लिया और बाद में उसे मॉडिफाई कर इस्तेमाल करने लगा।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संजय धौनी
हेड कांस्टेबल विनोद हर्बोला
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
