हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलमार्ग पर तेज आंधी और तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल संचालन प्रभावित हो गया। घटना के बाद इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।
सूचना मिलते ही रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों की निगरानी में ट्रैक को जल्द से जल्द साफ करने का कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई की जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक रेलमार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया था।
यह भी पढ़े:कपकोट में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत
रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रैक को सुरक्षित बनाने और यातायात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को ट्रेनों की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
