कपकोट गुरु गोरखनाथ पोखरी मंदिर में 6 मई से भागवत कथा शुरू, सरयू नदी से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

उत्तराखण्ड

कपकोट क्षेत्र के पोखरी स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में 6 मई से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सरयू नदी से भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर समिति के अनुसार, यह आयोजन पूरे सप्ताह तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक यज्ञ और विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है

इस पावन अवसर पर मंदिर समिति और आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

यह भी पढ़े:बागेश्वर पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, 2 लाख का खोया ड्रोन बरामद

कार्यक्रम की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सजावट का कार्य किया गया, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *