प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन का विस्तार, बागेश्वर सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां घोषित

उत्तराखण्ड

देहरादून।प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को देहरादून के बनजारावाला स्थित अमोल रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया।

बैठक में संगठन के विस्तार को गति देते हुए विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों की रक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इन जिलों में घोषित हुए जिलाध्यक्ष

बागेश्वर:भास्कर बोरा

पिथौरागढ़: देवेंद्र चुफाल

चंपावत: कृष्णानंद

अल्मोड़ा: कुंदन सिंह

रुद्रप्रयाग: पवन कुमार

उत्तरकाशी: पवन दास

पौड़ी: पूनम कैंतुरा

ऊधम सिंह नगर: चरणजीत सिंह चन्नी

 

वहीं नैनीताल जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।

प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां

प्रदेश उपाध्यक्ष – पुष्पा भट्ट (टिहरी)

प्रदेश उपाध्यक्ष – भावना लोहिया (पिथौरागढ़)

प्रदेश सचिव – विजया कोरंगा (बागेश्वर)

प्रदेश सहसंयोजिका – पल्लवी अमोला (टिहरी)

प्रदेश प्रवक्ता – प्रीति पुष्पवाण (रुद्रप्रयाग)

प्रदेश कोषाध्यक्ष – दीपिका ईष्टवाल (पौड़ी)

सह-कोषाध्यक्ष – वंदना रोताड़ (पौड़ी)

यह भी पढ़े:धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बाद सियासत में हलचल तेज

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *