उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित न्यू डिवाइन सिटी इलाके में गुरुवार को एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए चार फायर ब्रिगेड वाहन लगातार मशक्कत कर रहे हैं। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने से स्थानीय लोग भी घरों से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से फैलती गई, जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
