कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत ₹3 करोड़ 71 लाख 72 हजार की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबे बैसानी–पौसारी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। सड़क के स्टेज-1 और स्टेज-2 के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि बैसानी-पौसारी मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह सड़क गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सड़क और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, बसंती देव, चाम्पा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान बैसानी देवेंद्र गढ़िया, प्रधान प्रतिनिधि पौसारी हरीश राम, हरीश मेहरा, भावना गढ़िया, महेश गढ़िया, हीरा बघरी, प्रकाश बिष्ट, रतन दानू, चन्द्र सिंह कपकोटी, प्रकाश देव और कुंदन गढ़िया सहित पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
