चमोली में बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली से 500 बकरियों की मौत, पशुपालकों पर टूटा संकट

उत्तराखण्ड

चमोली जिले की निजमुला घाटी से एक दुखद खबर सामने आई है। भनाली तोक क्षेत्र में खराब मौसम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी संख्या में बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बकरियां चराई के लिए इलाके में ले जाई गई थीं, तभी यह हादसा हुआ।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब 500 बकरियां इस घटना की चपेट में आ गईं। ये सभी बकरियां 14 अलग-अलग पशुपालकों की बताई जा रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, पहाड़ों की वादियों में संजोई बचपन की यादें | पलायन पर जताई गंभीर चिंता

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रभावित पशुपालक सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *