कपकोट। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा कपकोट द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय कपकोट से तहसील परिसर तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में “हमारी मांगे पूरी करो” और “प्रदेश सरकार होश में आओ” जैसी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
रैली के समापन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कपकोट को सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की पूर्व से लंबित पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
यह भी पढ़े:कपकोट में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारी | विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा
इस अवसर पर संघ के महासचिव सचिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कुमार, संगठन मंत्री मंदीप कुमार, अबिता देवी, विमला देवी, पूनम देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
