कपकोट में भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक, संगठन मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

उत्तराखण्ड

कपकोट। कपकोट रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के कपकोट एवं शिखर मंडल की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक सुरेश गड़िया ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में नमन एवं वंदन के साथ हुई। इसके बाद संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चम्पा देवी,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर राम, जिला मंत्री ओम प्रकाश ऐठानी, मंडल महामंत्री शिखर नारायण कोश्यारी, कमल मिश्रा, मंडल महामंत्री कपकोट सुरेन्द्र गड़िया, महेश दानू, किसान मोर्चा महामंत्री भुवन गड़िया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हरीश मेहरा सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2 एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:कपकोट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा “विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *