बागेश्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की सोलर प्लांटों से संबंधित चार जेआईआर (JIR) फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। आरोप है कि इन फाइलों को स्वीकृत करने के एवज में परियोजना अधिकारी प्रत्येक फाइल के लिए 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े:बागेश्वर के गोगिनापानी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, ग्रामीण की संदिग्ध मौत
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
