चिरपतकोट गोरखनाथ मंदिर समिति का पुनर्गठन, जमन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

उत्तराखण्ड

कपकोट। चिरपतकोट स्थित श्री श्री 1008 गुरु गोरखनाथ, भगवती माता एवं बाण देवता मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जमन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, कैप्टन प्रताप सिंह कपकोटी को व्यवस्थापक तथा चंद्र सिंह कपकोटी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जमन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता तथा संयोजक गणेश चंद्र उपाध्याय के संचालन में आयोजित बैठक में मंदिर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्यटन विभाग से 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। समिति सदस्यों ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया का आभार जताया।

बैठक में बताया गया कि पूर्व अध्यक्ष कैप्टन हरीश कपकोटी के स्वास्थ्य अनुकूल न होने के कारण उनकी जिम्मेदारी अब जमन सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।

यह भी पढ़े:सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

इस अवसर पर मंदिर के धामी चंदन सिंह गढ़िया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तारा दत्त जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, गोकुल सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *