बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

उत्तराखण्ड

बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का जन्मदिन शुक्रवार को बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दुगनाकुरी ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी तथा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: चिरपतकोट गोरखनाथ मंदिर समिति का पुनर्गठन, जमन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा की तथा उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *