कपकोट। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर एनएसयूआई कपकोट द्वारा सरयू पुल, कपकोट में आमजन के बीच “मोहब्बत की शरबत” का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत पिलाकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देशभर में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “मोहब्बत की शरबत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एनएसयूआई बागेश्वर के जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कमलेश कपकोटी, एनएसयूआई कपकोट के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद गढ़िया, देवेंद्र दानू, उम्मेद कोरंगा, मनोज कार्की, विवेक कपकोटी, राजेंद्र गढ़िया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
