हेमकुंड साहिब 2026 : सेना ने बर्फ काटकर बनाया रास्ता | कपाट खुलने से पहले पहुंची टीम

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब में आगामी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 मई से शुरू होने वाली यात्रा से पहले भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।

हाल ही में जवानों की टीम बर्फ से रास्ता साफ करते हुए हेमकुंड साहिब पहुंची। धाम पहुंचते ही सभी ने सबसे पहले गुरुद्वारे के सामने अरदास कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद अब टीम ने आस्था पथ से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिल सके।

जानकारी के अनुसार, सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड यूनिट और नौवीं माउंटेन ब्रिगेड के जवान कुछ दिन पहले ही इस मिशन पर निकले थे। रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती अटलाकोटी हिमखंड था, जिसे काटकर टीम आगे बढ़ी और अपने लक्ष्य तक पहुंची।

यह भी पढ़े:केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला, मंदिर परिसर में लगेगी 7 फीट ऊंची बैरिकेडिंग,Reel बनाने वालों पर सख्त एक्शन

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि लगातार खराब मौसम और बर्फबारी के बीच जवान और सेवादार पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *