केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला, मंदिर परिसर में लगेगी 7 फीट ऊंची बैरिकेडिंग,Reel बनाने वालों पर सख्त एक्शन

उत्तराखण्ड

Kedarnath Temple में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना करीब 30 हजार से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो तय क्षमता से कहीं अधिक है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब व्यवस्थाओं को सख्त करने की तैयारी शुरू हो गई है।

Badrinath Kedarnath Temple Committee ने मंदिर परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। योजना के तहत मंदिर के चारों ओर लगभग 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। इसका मकसद अनावश्यक रूप से घूमने वालों और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले लोगों पर रोक लगाना है।

इस प्रस्ताव को गढ़वाल आयुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत केवल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तय मार्ग से ही प्रवेश मिलेगा, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

मंदिर परिसर में पहले से ही वीडियो और रील बनाने पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को नजरअंदाज कर चोरी-छिपे वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर अब और सख्ती की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि Kedarnath Temple में प्रतिदिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं की संख्या ही सुविधाओं के लिहाज से सही मानी जाती है। लेकिन मौजूदा भीड़ इस सीमा से काफी ज्यादा है, जिससे दर्शन, आवास और भोजन जैसी व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े:देहरादून में मौसम का कहर: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत, पहाड़ों में बर्फबारी के संकेत

ऐसे में बैरिकेडिंग लागू होने के बाद मंदिर परिसर में व्यवस्था बेहतर होने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *