ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पूजा भट्ट ने जीता कांस्य पदक, बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पूजा भट्ट ने जीता कांस्य पदक, बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

पौड़ी गढ़वाल। हरियाणा के मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस के 75वें गेम्स में उत्तराखंड पुलिस की कॉन्स्टेबल पूजा भट्ट ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पौड़ी गढ़वाल के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

पौड़ी गढ़वाल निवासी पूजा भट्ट, स्वर्गीय नरेंद्र भट्ट की पुत्री हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

पूजा भट्ट की सफलता में उनके प्रशिक्षक अहमद अंसारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने नियमित और कठिन प्रशिक्षण के माध्यम से पूजा को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और पूजा की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम रहा कि उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में तीसरा स्थान हासिल किया।

वर्तमान में पूजा भट्ट अपने परिवार के साथ प्रेम नगर, राघव विहार फेस-4 में निवास कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़े:कपकोट में बारिश का दौर जारी, मौसम ने बदली करवट

पूजा भट्ट की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पौड़ी गढ़वाल, अपने परिवार और उत्तराखंड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *