कपकोट के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई B.Sc, B.A और M.A की कक्षाएं

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में नए शैक्षणिक सत्र के साथ B.Sc, B.A और M.A की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

महाविद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां एनसीसी, समृद्ध पुस्तकालय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। महाविद्यालय के कई विद्यार्थी शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।

छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल सिंह शाही ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य मजबूत हो सकता है।

यह भी पढ़े:बागेश्वर : कपकोट में ITBP जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *