बागेश्वर : कपकोट में ITBP जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तराखण्ड

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। ग्रामसभा भनार निवासी 24 वर्षीय आईटीबीपी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, भनार तोक घटबगड़ निवासी कवीन्द्र राम पुत्र भीम राम, आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कपकोट पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही आईटीबीपी डीडीहाट को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया गया कि कवीन्द्र राम आईटीबीपी की 58वीं बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद 2 मई 2026 को डिस्चार्ज होकर वह करीब 40 दिन की छुट्टी पर घर आए थे।

मृतक अविवाहित थे। परिवार में उनके माता-पिता और भाभी रहते हैं, जबकि भाई बाहर होटल में कार्य करता है। उनकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़े:कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली बड़ी सौगात, 31 नए पद मंजूर; स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जवान का अंतिम संस्कार बागेश्वर घाट में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *