उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 3 मई 2026 को होने वाली विशेष तकनीकी अर्हता भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
आयोग के अनुसार, यह परीक्षा विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के कुल 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जानी थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है।
आयोग ने साफ किया है कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो।
यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बेकाबू वनाग्नि: अप्रैल में ही टूटा रिकॉर्ड, हवा में बढ़ा ज़हर
फिलहाल उम्मीदवारों को नई तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।
