कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कृषि इंटर कॉलेज दोफ़ाड़ में ₹49.36 लाख की लागत से मुख्य भवन के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत आधारशिला बताते हुए विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन का सुदृढ़ीकरण छात्र-छात्राओं को बेहतर संसाधन प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ सरकार लगातार ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
यह भी पढ़े:शामा उप तहसील में कर्मचारियों की नियुक्ति, 12 दिन की भूख हड़ताल के बाद पूरी हुई बड़ी मांग
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि योगेश हरड़िया, मंडल अध्यक्ष दुगनाकुरी मनोज भौर्याल, आयोग सदस्य कुन्दन सिंह रेखोला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पांडे, प्रबंधक जगदीश कालाकोटी, संचालक प्रकाश कालाकोटी, सुरेश कालाकोटी, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहरा, दीवान कालाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
