उत्तराखंड Weather Update: मौसम साफ होते ही बढ़ी गर्मी, कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

उत्तराखण्ड

देहरादून सहित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली चमकने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 17 मई तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

मई महीने की शुरुआत से लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी। बीच-बीच में हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर तापमान पर भी देखने को मिला। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ होते ही मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई और तेज धूप के चलते लोगों को उमस और तपिश महसूस हुई।

यह भी पढ़े:कपकोट के कृषि इंटर कॉलेज दोफ़ाड़ के भवन का होगा सुदृढ़ीकरण, विधायक सुरेश गड़िया ने किया लोकार्पण

देहरादून में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर के आसपास रहा। वहीं शाम के समय चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान अब भी सामान्य से कम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *