कपकोट:करूली बैंड–गाजली-बिजोरिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, ₹1.67 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

उत्तराखण्ड

विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत करूली में राज्य योजना के तहत ₹1 करोड़ 67 लाख 47 हजार की लागत से प्रस्तावित करूली बैंड से गाजली-बिजोरिया मोटर मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा रोजगार से जुड़े कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी दोहराई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर दीपा देवी, मंडल अध्यक्ष देवलचौरा भूपेश फर्त्याल, ग्राम प्रधान हरीश चौहान, चंदन खेतवाल, नैन सिंह, हरीश चंद्र, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पंकज खेतवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं 500 के पार, सैकड़ों हेक्टेयर जंगल प्रभावित

क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *