बदियाकोट में मंदिर सौंदर्यीकरण और मोटर मार्ग की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक सुरेश गड़िया का जताया आभा
कपकोट। कपकोट विधानसभा के विधायक कार्यालय में शनिवार को ग्राम पंचायत बदियाकोट, डौला और कुंवारी से पहुंचे ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों के लिए विधायक सुरेश गड़िया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिली विकास योजनाओं को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मां भगवती मंदिर, बदियाकोट के सौंदर्यीकरण के लिए 1.15 करोड़ रुपये तथा शीप फ़ार्म से डौला तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रामीणों का कहना था कि मां भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलेगी, जबकि मोटर मार्ग बनने से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कपकोट विधानसभा में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी बदियाकोट के संरक्षक हुकम सिंह दानू, शक्तिकेंद्र संयोजक दीवान सिंह दानू, मंदिर कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह दानू, कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव सिंह दानू, सचिव भरत सिंह, ग्राम प्रधान बदियाकोट भूपेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान कालो राजेंद्र दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाप सिंह दानू, किशन सिंह दानू, केदार सिंह दानू, नरेंद्र दानू, धर्मेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, रुकमणी दानू, महेश दानू, हुकम सिंह दानू, भजन राम, माधो राम, हरीश दानू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
